क्या आप इस बात पर बहस कर रहे हैं कि आपके लिए किस प्रकार का बीमा सबसे अच्छा होगा? भारत में उपलब्ध विभिन्न बीमा विकल्पों के बारे में जानें और निर्धारित करें कि कौन सा बीमा आपकी ज़रूरतों को पूरा करता है।
एक जीवन बीमा पॉलिसी मृत्यु की दुर्भाग्यपूर्ण घटना में आपके परिवार को वित्तीय सुरक्षा प्रदान करती है। बुनियादी स्तर पर, इसमें छोटी मासिक रकम का भुगतान करना शामिल होता है जिसे प्रीमियम कहा जाता है। पॉलिसी की मैच्योरिटी पर आपके द्वारा चुने गए बीमा के आधार पर, आपको वह राशि रिटर्न प्राप्त होगी जो पॉलिसी ने वर्षों में अर्जित किया होगी। साथ ही, पॉलिसी की अवधि के दौरान पॉलिसीधारक की असामयिक मृत्यु के मामले में, उनके परिवार को एकमुश्त (लम्पसम) राशि प्राप्त होगी।
आज, जीवन बीमा पॉलिसी के प्रकार उपलब्ध हैं जो अलग-अलग आवश्यकताओं को पूरा करते हैं, जैसे:
यह लेख आपको यह जानने में मदद करेगा कि जीवन बीमा कितने प्रकार के होते हैं।
भारत में सबसे ज़्यदा लाभदायक माने जाने वाले जीवन बीमा पॉलिसी के प्रकार नीचे दिए गए हैं। अन्य सभी पॉलिसियां विभिन्न विशेषताओं को मिलाकर इन्ही बुनियादी पॉलिसियों के इर्द-गिर्द निर्मित होती हैं।
जीवन बीमा उत्पाद का सबसे सरल रूप टर्म इंश्योरेंस पॉलिसी है। एक शुद्ध जोखिम कवर पॉलिसी होने के नाते, टर्म इंश्योरेंस एक विशिष्ट अवधि के लिए बीमित व्यक्ति की सुरक्षा करता है। इस प्रकार की जीवन बीमा पॉलिसी में, निर्धारित अवधि के भीतर पॉलिसीधारक की मृत्यु होने पर लाभार्थियों को एक निश्चित राशि का भुगतान किया जाता है, जिसे बीमित राशि कहा जाता है।
परिदृश्य 1: यदि कोई व्यक्ति 15 वर्षों के लिए ₹2 लाख की पॉलिसी खरीदता है, तो उसका परिवार ₹2 लाख की राशि का हकदार होता है यदि वह उन 15 वर्षों के भीतर मर जाता है।
परिदृश्य 2: यदि पॉलिसीधारक 15 साल तक जीवित रहता है, प्रीमियम वापस नहीं किया जाता है पर परिवार को वित्तीय सुरक्षा दी जाती है।
एक संपूर्ण जीवन बीमा पॉलिसीधारक को जीवन भर मृत्यु के खिलाफ कवर करती है। इस जीवन बीमा की वैधता परिभाषित नहीं है; इसलिए, व्यक्ति जीवन भर कवर का आनंद लेता है। इस जीवन बीमा के तहत, पॉलिसीधारक अपनी मृत्यु तक नियमित प्रीमियम का भुगतान करता है, जिस पर परिवार को वित्तीय सुरक्षा दी जाती है।
एंडोवमेंट प्लान लोकप्रिय जीवन बीमा पॉलिसियों में से हैं, जो जोखिम कवर और वित्तीय बचत को जोड़ती हैं। एक शुद्ध एंडोवमेंट प्लान से पॉलिसीधारकों को दो तरह से लाभ होता है। सबसे पहले, कार्यकाल के दौरान मृत्यु के मामले में, लाभार्थी को बीमा राशि मिलती है। यदि व्यक्ति पॉलिसी अवधि तक जीवित रहता है, तो उसे अन्य निवेश रिटर्न और बोनस जैसे लाभों के साथ भुगतान किया गया प्रीमियम वापस मिल जाता है।
बहुत से लोग इस जीवन बीमा पॉलिसी को पसंद करते हैं क्योंकि यह पॉलिसी की अवधि के दौरान समय-समय पर भुगतान करती है। दूसरे शब्दों में, सम एश्योर्ड के एक हिस्से का भुगतान नियमित अंतराल पर किया जाता है। यदि पॉलिसीधारक अवधि तक जीवित रहता है, तो उसे शेष बीमा राशि मिलती है।
यूलिप बाजार से जुड़ा जीवन बीमा उत्पाद है जो बीमा और धन सृजन के विकल्प प्रदान करता है। यूलिप में लोगों द्वारा निवेश की गई राशि का एक हिस्सा लाइफ कवर प्रदान करता है, जबकि शेष रिटर्न को अधिकतम करने के लिए इक्विटी और डेट इंस्ट्रूमेंट्स में निवेश किया जाता है।
निवेश के लिए लचीलापन: यूलिप ग्राहक की जोखिम लेने की क्षमता के आधार पर विभिन्न प्रकार के फंड विकल्पों में से चुनने का लचीलापन प्रदान करते है।
इन जीवन बीमा पॉलिसियों में, बीमाकर्ता बीमाधारक को समय-समय पर एक निर्धारित राशि का भुगतान करने के लिए सहमत होता है। वार्षिकी का उद्देश्य वित्तीय जोखिमों से रक्षा करना और नियमित अंतराल पर पेंशन के रूप में धन उपलब्ध कराना है।
इस लेख से आप समझ गए होंगे की जीवन बीमा कितने प्रकार के होते हैं। याद रखें की आपकी वित्तीय आवश्यकताएं जो भी हों, उन्हें पूरा करने के लिए कई प्रकार की जीवन बीमा योजनाएं हैं। अपनी ज़रूरतों को अच्छी तरह से समझें, सही पॉलिसी चुनें, और सरक्षित भविष्य का आनंद लें।
The information herein is meant only for general reading purposes and the views being expressed only constitute opinions and therefore cannot be considered as guidelines, recommendations or as a professional guide for the readers. The content has been prepared on the basis of publicly available information, internally developed data and other sources believed to be reliable. Recipients of this information are advised to rely on their own analysis, interpretations & investigations. Readers are also advised to seek independent professional advice in order to arrive at an informed investment decision. Further customer is the advised to go through the sales brochure before conducting any sale. Above illustrations are only for understanding, it is not directly or indirectly related to the performance of any product or plans of Kotak Life.
Get ₹1 cr. life cover
at ₹485/month^
Save up to ₹54,600+
in taxes
Get 63%++ off
with 5 yrs limited Pay option
*T&C